होम हमारे बारे में विज्ञापन संपर्क संपादक खबर जोड़ें वीडियो जोड़ें
धाकड़ खबर | 12 Oct 2019| 43
लखनऊ, जेएनएन। चुनावी मौसम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव योगी सरकार पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं चूकना चाहते हैं। शनिवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि यूपी में कोई भी सुरक्षित नहीं है। यहां किसी की भी कहीं हत्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि कहीं पुलिस हत्या कर रही है तो कहीं लूट के बहाने हत्या हो जा रही है या फिर पीट-पीटकर मार डाला जा रहा है। लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति खुद सतर्क रहना होगा।
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में डॉक्टर लोहिया को माल्यार्पण करने के बाद सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज किसान दुखी है, नौजवान परेशान हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। ऐसी स्थिति में गांधीजी, डॉक्टर लोहिया और डॉक्टर आंबेडकर के बताए रास्ते और सिद्धांतों पर चलकर समाज में खुशहाली लाई जा सकती है।
अयोध्या पर फैसले से पहले PM मोदी की मंत्रियों को नसीहत- उकसाने वाली बयानबाजी न हो...
गृह मंत्रालय ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर के खिलाफ जांच के आदेश दिए, ममता सरकार को लिखा पत्र ...
कानून-व्यवस्था पर अखिलेश ने फिर योगी सरकार को घेरा, कहा- लोग खुद करें अपनी सुरक्षा...
BJP सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- यदि इसी तरह चलता रहा तो एक दिन......
भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की एक और LIST जारी की...
Ellementry
Copyright © 2019 All rights reserved Dhaakad Khabar