होम हमारे बारे में विज्ञापन संपर्क संपादक खबर जोड़ें वीडियो जोड़ें उर्दू ख़बर
धाकड़ खबर | 09 Sep 2019| 35
फ्रांस में गर्मी और लू से 1500 लोगों की हुई मौत स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जागरुकता से बची कई जानें उन्होंने कहा कि इस साल जून से जुलाई के बीच 18 दिनों तक रिकॉर्ड हीट-वेव दर्ज की गई थी। पेरिस। फ्रांस में गर्मी और लू से 1500 लोगों की हुई मौत। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा जागरुकता से बची कई जानें। फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फ्रांस में गर्मी की वजह से 1,500 लोगों की मौत हो गई है। मगर, लोगों को जागरुक करने के लिए चलाए गए अभियान की वजह से कई जिंदगियों को बचाया गया। एगनेस बुजेन ने फ्रांस इंटर रेडियो पर रविवार को कहा कि 1000 से अधिक मौते हुई थीं, जो कि साल के इस समय का वर्षिक औसत हैं। इनमें से आधे से अधिक मृत लोगों की उम्र 75 साल से अधिक थी। उन्होंने कहा कि इस साल जून से जुलाई के बीच 18 दिनों तक रिकॉर्ड हीट-वेव दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि साल 2003 में गर्मी और लू की वजह से करीब 15 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इसे देखते हुए इस साल गर्मी की वजह से हुई मौतों की संख्या काफी कम है।
फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम लोगों को जागरूक करने में सफल रहे। इसकी वजह से मृतकों का आंकड़ा ज्यादा नहीं बढ़ा। पूरे यूरोप में लोग गर्मी की मार से इस साल ज्यादा ही हलकान थे। अपेक्षाकृत ठंडे रहने वाले इन इलाकों में तापमान का इस स्तर तक पहुंच जाना लोगों के लिए बड़ा संकट साबित हो रहा है। उन संदेशों को फैलाने के लिए शुक्रिया, जिनकी फ्रांस के लोगों को जरूरत थी। बताते चलें कि फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड और स्पेन के कुछ हिस्सों में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। यहां के वातावरण के लिहाज से यह काफी ऊंचा स्तर था।
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट का असाधारण फैसला ! भीड़ ने जला दिया था मंदिर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया पुनर्निर्माण का आदेश...
कोरोना वायरस से अब तक 107 लोगों की मौत हो चुकी है ...
महत्वपूर्ण संवैधानिक मुद्दों से जुड़े मामलों पर होगी सुनवाई...
मोदी के साथ मिलकर बनाएंगे नया भारत: ब्रिटिश पीएम...
मेरेे खिलाफ कोई आरोप तय नहीं किया गया: चिदंबरम...
सूडान में टैंकर ब्लास्ट, 18 भारतीय समेत 23 की मौत, 130 से अधिक घायल...
सुंदर पिचाई का प्रमोशन, अब अल्फाबेट के भी सीईओ होंगे...
महाराष्ट्र की राजनीति के गेमचेंजर उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे की लव स्टोरी...
नेपाल में भीषण सड़क हादसा, 17 की मौत, 10 घायल ...
इंतजार खत्म, सायबर ट्रक की कीमत 28 लाख ...
इमरान को कर्म का फल मिल रहा है: पूर्व पत्नी...
ड्रग तस्करों ने छह बच्चों और तीन महिलाओं को मारकर जला डाला, इलाके में दहशत का माहौल...
Ellementry
Copyright © 2019 All rights reserved Dhaakad Khabar